{"_id":"5e8f572e8ebc3e78ad1752fa","slug":"mother-appeals-to-send-her-son-back-trf-jammu-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी की मां बोली- जिसके पास भी है मेरा बेटा, वापस कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी की मां बोली- जिसके पास भी है मेरा बेटा, वापस कर दो
Thu, 09 Apr 2020 10:41 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
आसिफ मजीद डार
- फोटो : अमर उजाला
मैं आसिफ की मां हूं, अगर वह किसी के पास है तो उसको वापस कर दे... मैं बहुत परेशान हूं, मैं टूट चुकी हूं... मेरा आखरी सहारा वही हैं... उसको वापस भेजें... अगर किसी को उसके बारे में कुछ पता है तो हमासे संपर्क करे...हमें उसको वापस किया जाए...उसके बहन-भाई हम मां-बाप सब परेशान हैं...अगर वो किसी के पास है तो वह उसको वापस भेजे अपने मां-बाप के पास उसको वापस भेजे...हम सब परेशान हैं...ना उसकी कुछ खबर है ना ही उसका कुछ पता है...
विज्ञापन
यह आसिफ मजीद डार की मां की गुहार है जो 19 मार्च को लश्कर के बैनर तले काम करने वाले आतंक संगठन टीआरएफ में शामिल हुआ है। आसिफ का परिवार काकपुरा, पुलवामा का रहने वाला है। इस मामले में भारतीय सेना परिवार का पूरा सहयोग दे रही है कि किसी भी तरह आसिफ को वापिस मुख्यधारा में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन