{"_id":"8423ca28e97d8fb9251c3ec4a796f847","slug":"mosquitoes-s-fear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डराने लगा मच्छरों का डंक, बीमारियां फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डराने लगा मच्छरों का डंक, बीमारियां फैलने की आशंका
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Wed, 17 Sep 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ के बाद बीमारियां फैलने की आशंका ने स्वास्थ्य महकमे की कसरत बढ़ा दी है। मलेरिया और डेंगू के डर से मच्छरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लारवा और मॉस्क्यूटो स्प्रे पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
नेशनल वेक्टर वार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे किया है। बाढ़ के बाद अकेले शहर में ही अब तक बीस हजार क्लोरीन की टेबलेट बांटी जा चुकी हैं। एंटी मलेरिया अधिकारी आलम खान के अनुसार मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल रिकार्ड एक हजार से ज्यादा डेंगू के पाजिटिव मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
इस बार बाढ़ ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, अभी तक कोई पाजिटिव मामला सामने नहीं आया है, लेकिन घाटी से बाढ़ पीड़ितों और देशभर से आने वाले यात्रियों से मलेरिया और डेंगू के नए मामलों के पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। मलेरिया विंग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गुज्जर नगर, पीर खोह, गोरखा नगर, भगवती नगर, वेयर हाउस, बेली चराना, ट्रांसपोर्ट नगर आदि में छिड़काव कराया है।
विज्ञापन
मच्छरों के खिलाफ अभियान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। अभी भी कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी भरा है। गत दिनों नेशनल वेक्टर वार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सर्वे रिपोर्ट केंद्र को भेजी है। जिसमें अब तक अभियान पर संतोष जताया गया है। जागरूकता के लिए विभाग की ओर से पोस्टर लगाने के साथ लोगों में पंपलेट बांटे जा रहे हैं। सामूहिक वार्तालाप में मलेरिया और डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है।