फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mortar found in village Bandi Chechiyan Upper of Poonch district

पुंछ एलओसी: गांव बांडी चेचियां अपर में मोर्टार मिलने से दहशत, प्रशासन और सेना से नष्ट करने की मांग

Sun, 18 Sep 2022 10:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 10:48 PM IST
सार

स्थानीय निवासी मुख्तियार हुसैन ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान यह मोर्टार मिट्टी में दब गया। जो अब बरसात के बाद बाहर आ गया है। इससे नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
Mortar found in village Bandi Chechiyan Upper of Poonch district
मोर्टार शेल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव बांड़ी चेचियां अपर में रविवार को एक पुराना पाकिस्तानी मोर्टार शेल मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन एवं सेना से उसे विस्फोट कर निष्क्रिय करने की मांग की। लोगों ने कहा कि गलती बच्चे अथवा जानवर इसकी चपेट में आ सकते हैं।

विज्ञापन


गांव निवासी मुख्तियार हुसैन का कहना है कि पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान यह मोर्टार मिट्टी में दब गया लगता है, जो अब बरसात के बाद बाहर आ गया है। जहां वह पड़ा है वह गांव में आने जाने का रास्ता है। जहां से गांव के लोग, स्कूली बच्चे और मवेशी गुजरते हैं।
विज्ञापन


इस मोर्टार से गांव के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। क्योंकि नियंत्रण रेखा के इलाकों में इस प्रकार के मोर्टार से पहले भी कई बार जानी नुकसान हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सांबा में मिला पुराना मोर्टार शेल, किया निष्क्रिय

सांबा जिले घगवाल के गांव सुराड़ा में रविवार को एक नाले से पुराना मोर्टार शेल मिला, जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार सुराड़ा गांव के निकट एक किसान को एक लोहेनुमा वस्तु मिली। जब देखा तो वह मोर्टार का पुराना गोला था।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे कब्जे में ले लिया और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर दोपहर बाद निष्क्रिय कर दिया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed