पुंछ एलओसी: गांव बांडी चेचियां अपर में मोर्टार मिलने से दहशत, प्रशासन और सेना से नष्ट करने की मांग
स्थानीय निवासी मुख्तियार हुसैन ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान यह मोर्टार मिट्टी में दब गया। जो अब बरसात के बाद बाहर आ गया है। इससे नुकसान हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव बांड़ी चेचियां अपर में रविवार को एक पुराना पाकिस्तानी मोर्टार शेल मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन एवं सेना से उसे विस्फोट कर निष्क्रिय करने की मांग की। लोगों ने कहा कि गलती बच्चे अथवा जानवर इसकी चपेट में आ सकते हैं।
गांव निवासी मुख्तियार हुसैन का कहना है कि पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान यह मोर्टार मिट्टी में दब गया लगता है, जो अब बरसात के बाद बाहर आ गया है। जहां वह पड़ा है वह गांव में आने जाने का रास्ता है। जहां से गांव के लोग, स्कूली बच्चे और मवेशी गुजरते हैं।
इस मोर्टार से गांव के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। क्योंकि नियंत्रण रेखा के इलाकों में इस प्रकार के मोर्टार से पहले भी कई बार जानी नुकसान हो चुका है।
सांबा में मिला पुराना मोर्टार शेल, किया निष्क्रिय
सांबा जिले घगवाल के गांव सुराड़ा में रविवार को एक नाले से पुराना मोर्टार शेल मिला, जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार सुराड़ा गांव के निकट एक किसान को एक लोहेनुमा वस्तु मिली। जब देखा तो वह मोर्टार का पुराना गोला था।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे कब्जे में ले लिया और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर दोपहर बाद निष्क्रिय कर दिया गया। संवाद