फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than three thousand people departed for amarnath yatra

अमरनाथ यात्रियों का जोश बरकरार, शुक्रवार को जत्थे में 3 हजार से ज्यादा लोग रवाना

Wed, 12 Jul 2017 06:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 12 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
more than three thousand people departed for amarnath yatra
फाइल फोटो

आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रियों के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बुधवार को 150 छोटे बड़े वाहनों में 3791 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।

विज्ञापन


इसमें 3023 पुरुष, 721 महिला और 47 साधु शामिल हैं। अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद जम्मू से लगातार दूसरे दिन तीन हजार से अधिक यात्रियों का जत्था गया है। तत्काल पंजीकरण केंद्रों पर यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है। 
विज्ञापन


आतंकी हमले के बाद यात्रियों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। हाईवे पर यात्री वाहनों को तय नियमों के अनुसार ही आगे जाने की इजाजत दी जा रही है। यात्रियों को भी सभी नियमों का पालन करने की अपील की गई है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में भोले के भक्तों ने भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंक पर भारी है भक्तों की आस्था

more than three thousand people departed for amarnath yatra
फाइल फोटो

हमले के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। आधार शिविर में दिल्ली से आए रघुवीर सेठी ने कहा कि वह पहली बार बाबा के दरबार में हाजिरी देने जा रहे हैं। लेकिन आतंकी हमले के बाद भी उनकी आस्था में कमी नहीं आई है। भोले बाबा अपने भक्तों की हमेशा लाज रखते रहे हैं।

निर्दोष श्रद्धालुओं पर गोलियां बरसाने वाले आतंकियों का कोई धर्म नहीं है। उनका इंसानियत से कोई लेनादेना नहीं है। एक अन्य श्रद्धालु रमा देवी ने कहा कि आतंकी हमले के बाद शिव भक्तों के साथ पूरा देश खड़ा हुआ है।

यह आतंकियों के मुंह पर तमाचा है। वह कितनी भी दहशत फैला लें, लेकिन बाबा के भक्तों को उनके तक पहुंचने से वे नहीं रोक सकते हैं। देर शाम तक आधार शिविर में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed