{"_id":"5b843ccc42c792464e177399","slug":"more-than-fifteen-youth-left-the-path-of-terrorism-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 15 युवाओं ने छोड़ा आतंक का रास्ता, पुलिस उनको मुख्यधारा में शामिल होना में करेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में 15 युवाओं ने छोड़ा आतंक का रास्ता, पुलिस उनको मुख्यधारा में शामिल होना में करेगी मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर रेंज के आईजीपी एसपी पाणि ने कहा है कि दक्षिण कश्मीर के 15 से अधिक युवाओं ने अपने परिवार के सदस्यों के प्रयास से पिछले कुछ महीनों से आतंकवाद का रास्ता छोड़ा है। पुलिस उन युवाओं को हर संभव तरीके से मदद करेगी जो मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं।
आईजी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुछ आतंकवाद प्रभावित इलाकों में हिंसा का ग्राफ काफी नीचे आ गया है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में सामान्य स्थिति की बहाली शुरू हो गई है। सोशल मीडिया या अन्य कारणों से कुछ युवा आतंकवाद में शामिल हो गए। लेकिन हम इन युवाओं के सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं और नहीं चाहते कि वे हिंसा के मार्ग को अपनाएं।
उन्होंने बताया कि रविवार को सीमांत जिले कुपवाड़ा में चार युवाओं को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वे सीमा पार जाने की कोशिश कर रहे थे। इनसे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि परामर्श के बाद उनका पुनर्वास किया जाएगा।