फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than a thousand suspects in custody

पुलिस ने एक हजार से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए

Tue, 18 Nov 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 18 Nov 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
more than a thousand suspects in custody

रियासत में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण करवाने के क्रम में पुलिस प्रशासन ने उन दागी लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है, जिनके खिलाफ पहले ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। जम्मू और कश्मीर की पुलिस ने अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से नौ से ज्यादा कश्मीर घाटी में ही हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने दागी लोगों से बांड भरवाने का काम भी शुरू किया है, ताकि चुनाव विरोधी गतिविधियों में यदि वे  संलिप्त हों, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। एसएसपी जम्मू उत्तम चंद के अनुसार चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस विशेष योजना के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


खासकर संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी जा रही है। तमाम थानों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्ध लोगों को थाने बुलाकर उनसे बांड भरवाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को खास हिदायतें भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव करीब आने के साथ ही तमाम पुलिस थानों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष गश्त लगाने और नाके लगाकर वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संदिग्धों पर नकेल डाली जा सके। खासकर तवी किनारे वाले क्षेत्रों में विशेष नजर रखने को कहा गया है, जहां कई बार आतंकी अपनी शरणस्थली बना लेते हैं।


पुलिस ने लोगों से न सिर्फ अपने मकानों के किराएदारों की जानकारी देने को कहा है, बल्कि इलाके में किसी भी अपरिचित चेहरे को घूमते देखने पर सूचित करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed