{"_id":"55403d0d4af3fb649c27389c9afd89b9","slug":"more-than-a-thousand-suspects-in-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक हजार से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने एक हजार से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 18 Nov 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण करवाने के क्रम में पुलिस प्रशासन ने उन दागी लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है, जिनके खिलाफ पहले ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। जम्मू और कश्मीर की पुलिस ने अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से नौ से ज्यादा कश्मीर घाटी में ही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने दागी लोगों से बांड भरवाने का काम भी शुरू किया है, ताकि चुनाव विरोधी गतिविधियों में यदि वे संलिप्त हों, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। एसएसपी जम्मू उत्तम चंद के अनुसार चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस विशेष योजना के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
खासकर संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी जा रही है। तमाम थानों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्ध लोगों को थाने बुलाकर उनसे बांड भरवाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को खास हिदायतें भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
चुनाव करीब आने के साथ ही तमाम पुलिस थानों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष गश्त लगाने और नाके लगाकर वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संदिग्धों पर नकेल डाली जा सके। खासकर तवी किनारे वाले क्षेत्रों में विशेष नजर रखने को कहा गया है, जहां कई बार आतंकी अपनी शरणस्थली बना लेते हैं।
पुलिस ने लोगों से न सिर्फ अपने मकानों के किराएदारों की जानकारी देने को कहा है, बल्कि इलाके में किसी भी अपरिचित चेहरे को घूमते देखने पर सूचित करने को कहा है।