{"_id":"95742bae87df94bebef0df0524dd5e6c","slug":"more-than-7000-recruitments-in-election-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी वर्ष में हुईं सात हजार भर्ती, इतनी ही बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी वर्ष में हुईं सात हजार भर्ती, इतनी ही बाकी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 11 Aug 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी वर्ष में अब तक 7194 सरकारी पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी हो गई है। छह हजार अन्य पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जल्द जारी होगी। 2014 में अब तक राज्य सरकार ने जम्मू कश्मीर एसएसआरबी को पच्चीस हजार से अधिक पद भर्ती के लिए रेफर किए हैं। इनमें से आठ हजार पद मार्च 2014 के बाद बोर्ड को मिले हैं।
विज्ञापन
बोर्ड की चेयरपर्सन शगुफ्ता प्रवीण ने विधान परिषद की स्वार्डिनेट समिति को यह जानकारी दी। प्रवीण ने बैठक में बताया कि 14001 पदों के लिए चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें 7194 उम्मीदवारों की चयन सूची जारी कर दी गई है। 423 पदों के लिए चयन सूची जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन
6384 पदों के लिए इस समय भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 4592 पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड जल्द शेड्यूल जारी करेगा। प्रवीण ने बताया कि आगामी नवंबर महीने तक बोर्ड 6000 पदों के लिए भर्ती सबंधी चयन सूची भी जारी कर देगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड जल्द ही उम्मीदवारों द्वारा फार्म भरने की आनलाइन प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वार्डिनेट कमेटी के अध्यक्ष एमएलसी अली मोहम्मद डार ने बोर्ड को चयन प्रक्रिया तेजी से जल्द पूरी करने की हिदायत दी। बैठक में एमएलसी विजय बकाया, सैयद मोहम्मद रफीक शाह, शौकत अहमद गनई, मोहम्मद मुस्तफा आदि मौजूद रहे।