{"_id":"1f5d8b75efc770be45bfd4852cda7b07","slug":"more-than-500-registrations-for-special-convocation-of-ju-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष दीक्षांत समारोह : पांच सौ से ज्यादा पंजीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष दीक्षांत समारोह : पांच सौ से ज्यादा पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Sep 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के विशेष दीक्षांत समारोह के लिए जनरल जोरावर सिंह आडीटोरियम एक बार फिर सजने जा रहा है। यहां पर साफ-सफाई का पुख्ता इंतजाम करवाया जा रहा है, ताकि आगामी सोलह सितंबर को विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित हो सके।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गोल्ड मेडल विजेता तथा पीएचडी होल्डरों द्वारा अब तक पांच सौ से अधिक पंजीकरण करवाए जा चुके हैं। सोमवार को भी जम्मू यूनिवर्सिटी में विशेष दीक्षांत समारोह के लिए विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाए। वर्ष 2010 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुकी पंजीकरण करवाने आई बिजनेस मैनेजमेंट की छात्रा कोमल ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि सोलह सितंबर को विशेष दीक्षांत समारोह होने जा रहा है और चांसलर राज्यपाल के हाथों उन्हें उपाधि मिलेगी।
विज्ञापन
सोशियालाजी विषय से वर्ष-2012 में पीएचडी कर चुकी रुपाली गुप्ता और निधि गुप्ता पहुंचीं, जहां उनके द्वारा पंजीकरण करवाया गया। निधि स्वयं जूलोजी एमएससी गोल मेडल हैं। उन्हें भी इस दीक्षांत समारोह के लिए बेहद इंतजार है। इस विशेष दीक्षांत समारोह को लेकर उन्होंने बताया कि इसकी प्रतीक्षा कई वर्षों से जारी थी, जिसे पूरी सोलह सितंबर को होने जा रही है।
विज्ञापन