फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than 50 thousand registration for amarnath yatra

बाबा बर्फानी के भक्तों में खासा उत्साह, 20 दिन में 50 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Wed, 22 Mar 2017 12:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Wed, 22 Mar 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
more than 50 thousand registration for amarnath yatra
बाबा बर्फानी - फोटो : File Photo
29 जून से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पंजीकरण शुरू होने के बीस दिन के भीतर ही यात्रा केलिए पंजीकृत श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया है। 
विज्ञापन


एक मार्च से शुरू हुई बाबा बर्फानी के पवित्र गुफा में दर्शन की एडवांस पंजीकरण प्रक्रिया में देश की 434 बैंक शाखाओं में पंजीकरण का सिलसिला तेजी से जारी है। बैंकों की शाखाओं में श्राइन बोर्ड द्वारा फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं, जिसके बाद से एडवांस पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए श्रद्धालु मेडिकल फिटनेस से लेकर अन्य दस्तावेजी कार्रवाई को पूरा कर जल्द से जल्द पंजीकरण हासिल करने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


कठुआ की पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच से अब तक 89 लोगों ने एडवांस पंजीकरण करवाया है। श्राइन बोर्ड के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने इससे पूर्व श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले क्या करें और क्या नहीं करें की हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को उसी अनुरूप तैयारी करने को भी कहा गया है। गौरतलब है कि 29 जून को शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा श्रावण पूर्णिमा यानी सात अगस्त तक जारी रहेगी। इस बार पहाड़ी इलाकों में मार्च के अंत तक हो रही बर्फबारी से माना जा रहा है कि बाबा हिमलिंग रूप में ज्यादा देर तक विराजमान रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed