फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than 20 trains for Jammu-Katra canceled due to farmers' agitation in Punjab

पंजाब में किसान आंदोलन से जम्मू और कटड़ा के लिए 20 से अधिक ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
More than 20 trains for Jammu-Katra canceled due to farmers' agitation in Punjab
जम्मू। पंजाब में किसानों के प्रदर्शन का असर प्रदेश में भी दिखा। जम्मू, कटड़ा और उधपमुर आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें रद्द रहीं। रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले ट्रेनें रद्द होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा जाने वाले लोगों को सड़क मार्ग से अपना सफर करना पड़ा। ट्रेनें रद्द होने से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर सन्नाटा और परिसर में लोगों की भीड़ देखी गई। रेलवे प्लेटफार्म पर भीड़ न जुटे इसके लिए जीआरपी व आरपीएफ ने लोगों को स्टेशन परिसर से ही वापस भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को जम्मू, कटड़ा और उधमपुर आने वाले 20 ट्रेनें रद्द रहीं। इसमें 13 ट्रेन कटड़ा, पांच जम्मू और एक उधमपुर की थी। जम्मू के लिए दूरंतो, जम्मूतवी- अजमेर पूजा एक्सप्रेस, बेगमपुरा सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल थीं। बेगमपुरा से वाराणसी जाने वाले यात्री सौरभ ने कहा कि तीन दिन पहले परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने आए थे। शनिवार की सुबह ही जम्मू पहुंचे। यहां आकर पता चला कि आज ट्रेन रद्द है। अब होटल में रुकना पड़ेगा। उम्मीद करते हैं कि कल ट्रेन चलेगी। वहीं कुछ अन्य यात्रियों ने कहा कि ट्रेन रद्द होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जम्मू से दिल्ली और यूपी के लिए रोडवेज बस भी नहीं है। निजी बसों में 12 से 15 सौ रुपये किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

--
शनिवार को यह ट्रेनें थीं रद्द
02422 जम्मूतवी-अजमेर, 02266 जम्मूतवी-दिल्ली सराया रोहिल्ला, 04536 कटड़ा- कालका, 02425 जम्मूतवी- राजधानी एक्सप्रेस, 04609 ऋषिकेश- कटड़ा हेमकुंड एक्सप्रेस, 02461 नई दिल्ली-कटड़ा श्री शक्ति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें रद्द थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
22 अगस्त को 04661 बाड़मेर-जम्मूतवी, 09804 श्रीमाता वैष्णो देवी- कोटा रद्द रहेंगी। 23 अगस्त को 01077 पुणे-जम्मूतवी और 25 अगस्त को 05653 गुवाहाटी-जम्मूतवी रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed