फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More Than 120 Handpump is not in working Condition in city

Jammu News: शहर में 250 में 120 से ज्यादा हैंडपंप खराब, विभाग के पास मरम्मत के लिए बजट नहीं

विज्ञापन
More Than 120 Handpump is not in working Condition in city
- कुछ हैंडपंप तीन से चार साल से पड़े हैं खराब, 50 से ज्यादा हैंडपंपों का जल स्तर गिरा
विज्ञापन

- हालात : वेयरहाउस में छह, एक ही चल रहा, प्रेम नगर व पंजतीर्थी में हैंडपंप बना शोपिस
-------------




अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में 250 में 120 हैंडपंप खराब पड़े हैं। इनकी पाइपें जंग खा रही हैं। अभी तक इन्हें ठीक करने का काम शुरू नहीं हो पाया है। ये हैंडपंप गर्मी में तो लोगों की प्यास नहीं बुझा पाए, अब सर्दी में भी इनके ठीक होने की संभावना नहीं है। क्योंकि, भू-जल विभाग के पास मरम्मत के लिए बजट नहीं है।
हालात यह हैं कि वेयरहाउस में छह हैंडपंप लगे हैं। इसमें एक से ही पानी आ रहा है। अन्य पांच शोपिस बनकर रह गए हैं। इसी तरह प्रेम नगर में लगा हैंडपंप खराब है। इसमें पानी नहीं आता है। लोग नलों से पानी भरने को मजबूर हैं। इसी तरह पंजतीर्थी में भी हैंडपंप खराब पड़ा है। जानकारी के अनुसार कुछ हैंडपंप बीते तीन-चार साल से खराब हैं। अलग-अलग वार्डों और बाजारों में प्यास बुझाने के लिए शहर में भू-जल विभाग की ओर से 250 के करीब हैंडपंप लगाए गए थे।
विज्ञापन

इनके खराब होने का कारण, हैंडपंपों का प्रयोग कम किया जाना रहा है। प्रयोग न होने के कारण जलस्तर गिरता गया। कुछ जगहों पर हैंडपंप दयनीय स्थिति में हैं। नरवाल, सतवारी सहित हर वार्ड में दो से तीन हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। सबसे ज्यादा हैंडपंप 1990 से लेकर 2005 तक लगे हैं। अखनूर, आरएस पुरा, मीरां साहिब सहित ग्रामीण इलाकों में लगे ज्यादातर हैंडपंप भी खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
डीसी कार्यालय से सूची के हिसाब से होती है मरम्मत
मौजूदा समय में भू-जल विभाग के पास डीसी कार्यालय से सूची आती है। इसके बाद हैंडपंपों को ठीक किया जाता है। कई बार बजट न होने के कारण हैंडपंप ठीक नहीं हो पाते हैं।

गर्मी में शहर में 50 से ज्यादा हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चला गया। पहले 120 मीटर तक पानी आता था। अब ये गिरकर 150 पहुंच गया है। नए सिरे से इनमें पाइपें डाली जानी हैं। इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। प्रदेश में हैंडपंपों के पानी का प्रयोग करने के लिए योजना नहीं बन पाई है।

-----

कोट
शहर में हैंडपंप लगाए गए हैं। विभाग के पास खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए बजट नहीं है। कुछ को ठीक किया भी जा रहा है।
- महेंद्र मन्हास, तकनीकी अधिकारी, भू-जल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed