फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than 100 militants active in south Kashmir

दक्षिण कश्मीर में 100 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, छिपने के लिए ले रहे जंगलों का सहारा

Sun, 14 May 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Sun, 14 May 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
More than 100 militants active in south Kashmir
terrorist - फोटो : Demo Pic.
दक्षिण कश्मीर में 100 से ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं, जो लगातार आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल के दिनों में यहां आतंकी वारदातें बढ़ी हैं। सेना आतंकियों के इरादों को नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


यह बात विक्टर फोर्स के जनरल अफसर कमांडिंग मेजर जनरल बीएस राजू ने कही। सेना अधिकारी पिछले दिनों आतंकी वारदात में शहीद हुए सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के घर उनके परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे। 
विज्ञापन

 
सेना अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में इस समय 100 से ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं, जिनमें ज्यादातर स्थानीय आतंकी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना लगातार घाटी के लोगों को यह समझा रही है कि अपने बच्चों को आतंकवाद की राह पर जाने से रोकें, ताकि युवाओं का भविष्य खराब न हो। उन्होंने कहा कि हाल ही में शोपियां में बड़े स्तर पर सर्च आपरेशन इलाके में बढ़ रहे आतंकवाद को ध्यान में रखकर चलाया गया था। उन्होंने कहा कि घाटी में हालात नियंत्रण में हैं। सिर्फ कुछ एक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी ही हिंसा, पत्थरबाजी और प्रदर्शन में शरीक हो रहे हैं। 95 प्रतिशत स्कूल-कालेजों में निरंतर पढ़ाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली इलाके का फायदा उठा रहे आतंकी

More than 100 militants active in south Kashmir
terrorist - फोटो : Demo Photo
मेजर जनरल बीएस राजू ने कहा कि इस इलाके (दक्षिण कश्मीर) में आतंकियों की उपस्थिति से वह अवगत हैं। यहां जंगली इलाका होने के कारण आतंकी उसका फायदा उठा रहे हैं।

आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के बाद आतंकी जंगलों की ओर भाग जाते हैं, जिसके बाद सुरक्षा बलों और पुलिस को सर्च अभियान में कुछ हासिल नहीं हो रहा है। गौर हो कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, कुलगाम और शोपियां सहित कई क्षेत्रों में हालिया महीनों में सुरक्षा बलों पर लगातार हमले हुए हैं। कई हथियार छीनने की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed