फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than 100 corrupt officers have sacked in jammu kashmir

BIG NEWS: जम्मू कश्मीर में 100 से ज्यादा भ्रष्ट अफसर होंगे बर्खास्त

Tue, 09 Jun 2015 12:14 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
 more than 100 corrupt officers have sacked in jammu kashmir

रियासत में 100 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों की बर्खास्तगी की तैयारी है। राज्य सरकार ने ऐसे भ्रष्ट अफसरों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इनमें कई विभागों के प्रमुख अफसर तक शामिल हैं। डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरकार बनने के तत्काल बाद ही विभिन्न विभागों के भ्रष्ट अफसरों की सूची तलब की गई। सभी विभागों से ऐसे अफसरों की फाइल मंगाई गई जिन पर किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की जांच चल रही हो। विजिलेंस के साथ ही विभागीय जांच को भी आधार बनाया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पहले चरण में सबसे अधिक भ्रष्ट अफसरों को शामिल किया गया है। इसके बाद अन्य अफसरों पर भी नकेल कसी जाएगी। सूची में सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य कई विभाग के अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने ऐसे भ्रष्ट अफसरों की संपत्तियों की गोपनीय जांच भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सबूत के लिए फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी भी कराई गई है। अफसरों की ओर से दाखिल सालाना संपत्ति ब्योरा का भी मिलान किया गया है। इस मामले में कार्रवाई से जुड़ी सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

अफसरों की सूची को अंतिम रूप दिया

 more than 100 corrupt officers have sacked in jammu kashmir

सरकार गठन के साथ ही पीडीपी-भाजपा की सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया था कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भ्रष्ट अफसरों की बर्खास्तगी के जरिये सरकार भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा संदेश देना चाह रही है। यह बताने की कोशिश होगी कि सरकार भ्रष्टाचार तथा पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

राज्य सरकार के कदम से विभिन्न विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। भ्रष्ट अफसरों के साथ ही मुलाजिमों में भी इसी बात की चर्चा हो रही है कि सूची में कौन-कौन हैं तथा कब तक इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed