फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Monsoon arrival in Jammu Kashmir, good rain expected this year

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में मानसून की दस्तक, जमकर बरसे बदरा, इस साल अच्छी बारिश की उम्मीद

Fri, 01 Jul 2022 02:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 02:12 AM IST
सार

मानसून की दस्तक के साथ जम्मू संभाग में तापमान कम हुआ है वहीं कश्मीर में मौसम साफ रहने के कारण तापमान जम्मू से ज्यादा दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में जम्मू की तुलना में चार डिग्री अधिक तापमान रहा। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा 35 डिग्री तक पहुंच जाने से तपिश का अहसास बढ़ा है।

विज्ञापन
Monsoon arrival in Jammu Kashmir, good rain expected this year
कठुआ में बारिश का पानी सड़कों पर भर गया - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ ही वीरवार को जम्मू-कश्मीर में मानसून ने भी दस्तक दे दी। मानसून के पहुंचते ही रात को जम्मू संभाग के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम के मिजाज बदलते ही जम्मू समेत विभिन्न क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिल गई है। प्रदेश में इस साल मानसून समय पर पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स ने जम्मू-कश्मीर में मानसून पहुंचने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 4 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। खासकर जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश होगी।

विज्ञापन

Monsoon arrival in Jammu Kashmir, good rain expected this year
जम्मू में बारिश के दौरान हाईवे से गुजरते लोग। - फोटो : ANI

अमूमन जम्मू-कश्मीर में जून के अंत या जुलाई के शुरू में मानसून पहुंचता है और सितंबर के मध्य तक सक्रिय रहता है। पिछले साल मानसून 17 दिन पहले जून के मध्य में जम्मू-कश्मीर में पहुंच गया था। हालांकि, 2021 में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई थी। भारत में मानसून का गेटवे केरल राज्य है, जहां से दक्षिण भारत से गुजरते हुए मानसून पहले पूर्वोत्तर और फिर घूमकर वापस उत्तर की ओर जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में पहुंचता है। देश में मानसून का आखिरी पड़ाव राजस्थान होता है। जम्मू में बुधवार रात को मूसलाधार बारिश के बाद वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Monsoon arrival in Jammu Kashmir, good rain expected this year
श्रीनगर में बारिश के दौरान जाते लोग। - फोटो : बासित जरगर

जम्मू से अधिक गरम रहा कश्मीर

मानसून की दस्तक के साथ जम्मू संभाग में जहां तापमान कम हुआ है वहीं कश्मीर में मौसम साफ रहने के कारण तापमान जम्मू से ज्यादा दर्ज किया गया।  वीरवार को राजधानी श्रीनगर में जम्मू की तुलना में चार डिग्री अधिक तापमान रहा। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा 35 डिग्री तक पहुंच जाने से तपिश का अहसास बढ़ा है। कुपवाड़ा जैसे ठंडे इलाके में भी दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 34.9 डिग्री तक पहुंच गया है। काजीकुंड में भी दिन का पारा सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Monsoon arrival in Jammu Kashmir, good rain expected this year
Kashimr Rain - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में बरसेंगे बादल, कश्मीर में इंतजार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, आगामी दिनों में जम्मू संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा। इसमें शुक्रवार को कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने की सूरत में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। बिजली गरजने के साथ बारिश होगी, लेकिन कश्मीर में कुछ हिस्सों पर ही इसका प्रभाव दिखेगा। जिससे वहां अधिकतर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 

Monsoon arrival in Jammu Kashmir, good rain expected this year
चिनैनी में बारिश जारी - फोटो : रोहित गुप्ता

जम्मू संभाग में बारिश और तापमान 

          स्थान               बारिश (मिमी)                            तापमान 

  • जम्मू                10.4                                          31.7 
  • बटोत               10.2                                         25.4
  • कटड़ा               23.6                                        27.4 
  • भद्रवाह             1.4                                         32.7 
  • बनिहाल            28.8      

 

कश्मीर संभाग में तापमान

  1. श्रीनगर              34.2
  2. पहलगाम           29.2
  3. गुलमर्ग              24.2 
  4. लेह                   31.2 
  5. कारगिल            33.2 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed