फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Modi-Yogi Pichkari is being liked by the children

Jammu News: बच्चों को भा रही मोदी-योगी वाली पिचकारी

विज्ञापन
Modi-Yogi Pichkari is being liked by the children
खुले की बजाय लोग पैकेट वाले खुशबूदार गुलाल को दे रहे ज्यादा तव्वजो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। होली के नजदीक आने के साथ बाजारों में दुकानों पर गुलाल-अबीर के अलावा पिचकारियां सजा दी गई हैं। इसमें मोदी और योगी की तस्वीर वाली पिचकारी बच्चों को खूब भा रही है। मोदी-योगी वाला मुखौटा, फोटो लगी टोपी भी पसंद किया जा रहा है। विभिन्न कार्टूनों जैसे बेन टेन, मिकी माउस, हाथी आदि पिचकारी भी बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं, हर्बल अबीर, स्मोक अबीर, स्प्रे कलर की मांग अधिक है।

पिचकारियों की कीमत 20 रुपये से 1000 तक है। मोती बाजार के दुकानदार संजीव ने बताया कि होली पर सफेद टी-शर्ट की मांग ज्यादा रहती है। खासकर युवाओं में। टी-शर्ट की कीमत 150 से शुरू होकर 500 रुपये तक में उपलब्ध है। वहीं, मुखौटों में भूत-प्रेत वाले मुखौटे भी पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 50 से शुरू है। इसके साथ ही लोग बाजे, सीटियां, रंग-बिरंगे कृत्रिम बाल आदि की खरीदारी के लिए भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा खुले गुलाल की बजाय लोग पैकेट वाले खुशबूदार गुलाल को ज्यादा तव्वजो दे रहे हैं। लोगों के बीच होली पर बिना केमिकल के गुलाल की मांग ज्यादा है। इनकी कीमत 50 रुपये से 200 रुपये तक है। गुलाल के साथ ही विशेष प्रकार के स्प्रे भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed