{"_id":"2d925ae82c89ba7b2098ae7858d38447","slug":"modi-mufti-s-truth-before-the-people-mir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-मुफ्ती की सच्चाई जनता के सामने: मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-मुफ्ती की सच्चाई जनता के सामने: मीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 13 May 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पीडीपी-भाजपा ने वोटों का ध्रुवीकरण किया। पीडीपी ने कश्मीर में मोदी को रोकने के लिए वोट मांगें और जम्मू में भाजपा ने हिंदू सीएम बनाने के नाम पर वोट लिए, लेकिन चुनाव बाद पीडीपी-भाजपा ने सत्ता के लिए हाथ मिला लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा विरोधी भर्ती नीति का कड़ा विरोध रंग ला रहा है। मुख्यमंत्री मुफ्ती ने भी अब इस पर असंतोष जताया है। विधायक दल के नेता नवांग रिगजिन जोरा ने कहा कि देश और रियासत में कांग्रेस के बिना ज्यादा देर सरकार नहीं चल सकती।
विज्ञापन
रमण भल्ला ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। शाम लाल शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर से सरकार के खिलाफ युवा संकल्प रैली से शंखनाद कर दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने कहा कि देश में पिछले साठ साल से मंदिर, अनुच्छेद 370 और समान आचार संहिता के नाम पर सियासत कर रही भाजपा की सच्चाई अब लोगों के सामने आ गई है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रणव शगोत्रा, सतीश शर्मा, उमा शंकर पांडे आदि ने भी सरकार पर जमकर हमले बोले।