फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi kishtwar rally: Two families have looted J-K

दो परिवार मिलकर लूट रहे हैं कश्मीर: नरेंद्र मोदी

Sun, 23 Nov 2014 12:05 AM IST
Updated Sun, 23 Nov 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
modi kishtwar rally: Two families have looted J-K

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब के तट से चुनावी हुंकार भरते हुए रियासत सरकार पर भ्रष्टाचार के लिए जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पानी कहीं से आए यहां तो बाल्टी में ही छेद है। अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार की ओर संकेत करते हुए पीएम ने कहा कि उनमें पांच-पांच साल के लिए लूट का कांट्रेक्ट है।

विज्ञापन


पांच साल लूटो और जब जनता गाली देने लगे तो दूसरा आ जाएगा। मोदी ने लूट से निजात दिला कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने का कश्मीर बनाने का वादा किया जहां इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत का बोलबाला होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में फारूक अब्दुल्ला के परिवार पर कटाक्ष किया जिसपर लोगों में ठहाके गूंजे। मोदी ने गुजरात के कच्छ से कश्मीर की तुलना करते हुए कहा कि कच्छ रेगिस्तानी इलाका है। वहां भी मुस्लिम आबादी ज्यादा है। पहले वहां कोई नेता जाता था तो सिर्फ पाकिस्तान की बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्छ पाक सीमा पर है। वहां के लोग ऐसी बातें सुनकर थक गए थे। मैने बुद्धिजीवियों की सलाह पर वहां सिर्फ विकास की बात की और उसे पूरा किया। वहां पेयजल नहीं था तो नर्मदा से पानी पाइप द्वारा लाया गया और पाइप इतने चौड़े हैं कि उनमें अब्दुल्ला परिवार आराम से बैठकर कार चला सकता है। चिनाब तट पर बसे किश्तवाड़ को अब्दुल्ला परिवार सरकार में रहते हुए पेयजल की सुविधा नहीं दे सका।

वाजपेयी के सपने का कश्मीर बनाएंगे

modi kishtwar rally: Two families have looted J-K

मोदी ने पर्यटन के विकास का भरोसा दिलाया। युवकों को रोजगार से लेकर सड़क, पानी, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार की जरुरत बताई। मोदी ने कहा कि कश्मीर से उनका दिली लगाव है। कुछ लोगों को इस पर भी शंकाएं रही हैं लेकिन मैं जब भी आया विकास की नई योजाना लेकर आया।

कभी पश्मीना उद्योग, कभी केसर के विकास के लिए। कभी बाढ़ पीड़ितों के आंसू पोंछने के लिए तो कभी अपनों को छोड़कर बाढ़ पीड़ितों के साथ दिवाली मनाने के लिए आया। चौगान मैदान में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के बाद इतनी बड़ी यह पहली सभा है।

उन्होंने गुजरात के कच्छ का उदाहरण देते हुए कश्मीर के विकास का संकल्प दोहराया। मुस्लिम आबादी बहुल कच्छ का जिक्र करते हुए कश्मीर की ईमानदारी की भी चर्चा की। इसी ईमानदारी के बूते कश्मीर का विकास होगा। फिल्म उद्योग का रुख फिर कश्मीर की तरफ मोड़ने का वादा कर मोदी ने कहा कि वह पूरी दुनिया को कश्मीर का नजारा दिखाना चाहते हैं।

कश्मीरियों का भाग्य बदलना मेरा सपना है

modi kishtwar rally: Two families have looted J-K

कश्मीर में 20 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का दोहन नहीं होने पर रियासत सरकार को आड़े हाथों लिया। बगल में चिनाब है लेकिन लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता है। मोदी ने कहा कि राजनीति को संप्रदाय से नहीं जोड़िए। कश्मीरियों का भाग्य बदलना मेरा सपना है। रिफ्यूजियों के मामले में फैलाए जा रहे भ्रम के बारे में  मोदी ने कहा कि यह वादे की बात नहीं, यह संकल्प है।

उन्होंने कहा, मोदी ने कहा है तो करके रहेगा। मोदी ने कश्मीर को स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया के ड्रीम प्रोजेक्ट से जोड़ने की बात की। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विपदा यहां की सरकार के लिए लूट का अवसर बन गई। अब कश्मीर को किसी परिवार के हाथों गिरवी नहीं रखा जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने भी रियासत में परिवारवाद पर जमकर हमले किए। समारोह में राम माधव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद जुगल किशोर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed