फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi in kashmir to deliver power stations

रिमोट कंट्रोल से दो पावर प्रोजेक्ट लांच करेंगे मोदी

Mon, 11 Aug 2014 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 11 Aug 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
modi in kashmir to deliver power stations

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 12 अगस्त को लद्दाख क्षेत्र के दौरे संबंधी कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मोदी लेह के पोलो ग्राउंड और कारगिल स्टेडियम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान लेह में प्रधानमंत्री पोलो ग्राउंड में श्रीनगर-लेह ट्रांसमिशन की आधारशिला रखने के अलावा रिमोट कंट्रोल से एनएचपीसी की नीमो बाजमो जल विद्युत परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद कारगिल स्टेडियम में मोदी जनसभा को संबोधित करने से पूर्व एनएचपीसी द्वारा निर्मित चुतक जल विद्युत परियोजना भी राष्ट्र को समर्मित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एनएसजी और एसपीजी ने रविवार को लेह और कारगिल में मोर्चा संभाल लिया। मोदी का विशेष विमान 12 अगस्त को नई दिल्ली से टेक आफ और लेह एयरपोर्ट पर सुबह 9.45 पर लैंड करेगा।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री वाहन के जरिये लेह पोलो ग्राउंड में दस बजे पहुंचेंगे, जहां पर एक घंटे के कार्यक्रम में मोदी जनसभा को संबोधित करने से पूर्व पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के अलावा लेह-श्रीनगर ट्रांसमिशन लाइन का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11.05 बजे प्रधानमंत्री लेह एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से 15 मिनट के भीतर एयरपोर्ट पर  पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के हरक्यूलेस सी-130 विमान से कारगिल हवाई पट्टी पर 12 बजे दोपहर में पहुंचेंगे। कारिगल हवाई पट्टी से वाहन के जरिये कारगिल स्टेडियम में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करने से पूर्व चुतक पावर प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित करेंगे।


डेढ़ बजे प्रधानमंत्री कारगिल स्टेडियम से कारगिल में हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। जहां से 1:50 बजे सी-130 विमान से प्रधानमंत्री 2.30 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां से प्रधानमंत्री विशेष विमान से नई दिल्ली चार बजे पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed