{"_id":"5c88be3bbdec2214130e5851","slug":"modi-government-consciously-disenfranchised-j-k-people-by-not-holding-assembly-poll-says-omar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार जानबूझकर लोगों को उनके मताधिकार से वंचित कर रही है: उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार जानबूझकर लोगों को उनके मताधिकार से वंचित कर रही है: उमर अब्दुल्ला
Wed, 13 Mar 2019 01:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
भाषा, श्रीनगर
भाषा, श्रीनगर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में समय पर विधानसभा चुनाव नहीं कराकर मोदी सरकार ने जानबूझकर लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया है।
अब्दुल्ला ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी साहब यह देखकर अच्छा लगता है कि आप मशहूर हस्तियों से लोगों को जागरुक करने की अपील करते हैं ताकि मतदाताओं की संख्या में इजाफा हो, हालांकि उसी वक्त आपकी सरकार जम्मू-कश्मीर में समय पर विधानसभा चुनाव नहीं कराकर वहां के लोगों को जानबूझकर उनके मताधिकार के इस्तेमाल से महरूम कर रही है।’’
पूर्व मुख्यमंत्री मोदी की उस अपील का हवाला दे रहे थे जिसमें प्रधानमंत्री ने कई मशहूर हस्तियों से मतदाताओं को जागरुक करने और आम चुनावों में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने में उनसे मदद का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
नेकां नेता ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के कुछ चुनिंदा लोग निर्वाचित सरकार को चुनने के अधिकार का विरोध कर रहे हैं, क्या यह उस तरह के लोकतंत्र की बानगी है जिसके बारे में आप ट्वीट कर रहे हैं।’’
उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह विधानसभा चुनाव का रास्ता प्रशस्त कर राज्य के लोगों को उनके लोकतांत्रित अधिकार के इस्तेमाल का अवसर दें।