{"_id":"649c9ad3cb453de093022224","slug":"mobile-signal-problem-jammu-news-c-10-jam1008-149959-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय विवि में एक माह से मोबाइल सिग्नल ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय विवि में एक माह से मोबाइल सिग्नल ठप
विज्ञापन
- छात्र व शोधार्थी बोले - छुट्टियों के दौरान ही समस्या का समाधान करे प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में सिग्नल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे छात्रों और स्टाफ को ऑनलाइन पढ़ाई और शोध कार्य में परेशानी आ रही है। छात्रों का कहना है कि एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं की गई। हालांकि इन दिनों विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे हैं। प्रशासनिक और शोध कार्य से अधिकारी, स्टाफ और कुछ शोधार्थी विश्वविद्यालय में आते हैं। जरूरी काम से भी बात नहीं हो पाती है। नेटवर्क के लिए वाइफाई की सुविधा है, लेकिन वह भी नहीं चलता। छात्रों व शोधार्थियों का कहना है कि विवि का दायरा बढ़ गया है। उन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग में अपने सहपाठियों या शिक्षकों को जरूरी काम से फोन करना पड़ता है।लेकिन सिग्नल न होने से संपर्क नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि प्रशासन को समस्या से अवगत भी करवाया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया है।
केंद्रीय विवि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई के अध्यक्ष प्रभाकर ने कहा कि अधिक समय हो गया है। उन्होंने कहा कि शोधार्थियों को कई काम विवि में आकर करने पड़ते हैं। लेकिन सिग्नल नहीं है। शोधार्थी शुभम रैना ने कहा कि दूसरी जगह टॉवर शिफ्ट किया गया है, लेकिन अभी भी समस्या हल नहीं हुई। छात्रों, शोधार्थियों के साथ शिक्षक भी परेशान हैं। छात्र विशाला ठाकुर ने कहा कि विवि परिसर में जाते ही माेबाइल सिग्नल गुम हो जाता है। उन्होंने छुट्टियों के दौरान विवि प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।