फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mobile save bsf jawan's life in terrorist attack

उधमपुर हमला: मोबाइल ने बचाई जवान की जान

Mon, 10 Aug 2015 10:13 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
mobile save bsf jawan's life in terrorist attack

उधमपुर के पास नरसू में बीएसएफ की बस पर हुए आतंकी हमले में एक जवान के लिए उसका मोबाइल फोन ढाल बन गया। हालांकि, जवान हमले में जख्मी हो गया था और उनका उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल, वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


नरसू नाले क्षेत्र में पांच अगस्त को सीमा सुरक्षा बल की बस पर आतंकियों ने हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल के जवान ने एक आतंकी को मार गिराया था, जबकि दो जवानों ने शहादत पाई थी।
विज्ञापन

 
गोलीबारी में 11 जवान घायल हुए थे। घायलों में केपी सिंह भी शामिल थे। उन्होंने बताया किया कि वह भी सीमा सुरक्षा बल की बस से श्रीनगर स्थित अपनी बटालियन में जा रहे थे। नरसू पहुंचने पर आतंकियों की ओर से गोलीबारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मोबाइल ने बचाई जवान की ज‌िंदगी

mobile save bsf jawan's life in terrorist attack

एक गोली उनकी ओर आई और उनकी बाईं जेब पर आकर लगी। जब उन्होंने अपनी जेब पर हाथ फेर कर देखा तो जेब में रखा मोबाइल चकनाचूर हो गया था।

गोली मोबाइल से टकराने के बाद फिसल कर अन्य जगह जा लगी। इस बात से वह हैरान थे कि मोबाइल फोन ने उनकी जान बचा ली है।

इसके लिए वह भगवान का शुक्रगुजार कर रहे हैं। केपी सिंह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। बस के चालक हवलदार दलजीत सिंह की हालत में भी सुधार है। दलजीत सिंह के शरीर पर पांच गोलियां लगी हैं। कमांड अस्पताल में भर्ती अन्य जवानों की हालत में भी सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed