{"_id":"576a4eba4f1c1b8c1bb4899f","slug":"mobile-internet-services-suspended-in-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी, पुंछ में फिर से मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी, पुंछ में फिर से मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 22 Jun 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह में दूसरी बार जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। राज्य के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी के मुताबिक, आज सुबह दोनों जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। यह सेवाएं सरकार के अगले आदेश तक ठप रहेंगी। डीआईजी राजौरी पुंछ रेंज के डीआईजी ने इसकी पुष्टि की है। इलाके में लगातार इंटरनेट पर झूठे मैसेज वायरल हो रहे थे। जिसे रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे गांव जलास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ और मंदिर का लाउडस्पीकर जबरदस्ती बंद करवाने की कोशिश की गई थी। इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था।
विज्ञापन