{"_id":"d14f9cdea590f3b7f68a1a7e2c617524","slug":"mla-er-rashid-attacked-by-bajarag-dal-at-bhamla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक राशिद पर बजरंग दल और विहिप का हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक राशिद पर बजरंग दल और विहिप का हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Feb 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के सबसे विवादित और लागेंट से विधायक इंजीनियर राशिद पर सुंदरबनी के पास बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। साथ ही ऐसी खबरें आ रही है कि अखनूर में राशिद की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जम्मू से राजोरी की और जा रहे विधायक राशिद के उपर सुंदरबनी के पास भामला में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।
विहिप के कार्यकर्ताओं ने राशिद की गाड़ी के उपर पत्थर फेंके और उनके चेहरे पर स्याही फेंकने की कोशिश की। यह स्याही विधायक की सुरक्षा में तैनात एएसआई उत्तम सिंह और सुंदरबनी के एसएचओ की वर्दी पर जा गिरी।
विज्ञापन
विधायक राशिद चंड़ी में जियारत करने जम्मू से निकले थे। लेकिन वहां तक पहुंचते तब तक इस हासदे से शिकार हो गए। इस हमले में राशिद की गाड़ी का शीशा टूट गया है।
विज्ञापन
स्थिति को बिगड़ते देख एएसपी राजोरी काफिले को वापस राजोरी ले गए। बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता लगातार राशिद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। साथ जेनएनयू प्रकरण पर भी लगातार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे।