फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mission hamdania colony successful in kashmir

कश्मीर में सफल रहा मिशन 'हमदानिया कॉलोनी'

Thu, 02 Apr 2015 11:54 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
mission hamdania colony successful in kashmir

कश्मीरी सिख युवाओं ने जान का जोखिम उठाते हुए किया मिशन 'हमदानिया कॉलोनी' संपन्न किया। हमदानिया कॉलोनी के कईं मकानों सहित इलाके के गुरुद्वारा साहिब पर से पानी के तेज बहाव का संकट टल गया है। पिछले सप्ताह से लगातार तेज बारिश के कारण श्रीनगर के बेमिना इलाके की हमदानिया कॉलोनी से बहने वाली नदी का बांध टूट गया था।

विज्ञापन


बांध टूटने के कारण कॉलोनी में तेज बहाव वाला पानी घुस आया था जिससे करीबन पचास मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। प्रशासन द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के बावजूद भी पानी के तेज बहाव पर काबू नहीं पाया जा सका। प्रशासन की नाकामी के बाद स्थानीय सिख युवाओं ने सेना के साथ मिलकर मिशन 'हमदानिया कॉलोनी' शुरू किया।
विज्ञापन


करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस मिशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। 15 सदस्यीय इस दल के एक मेंबर पुपिन्दर सिंह ने बताया कि तेज बहाव और ठंडा पानी होने के बावजूद भी युवाओं ने हौंसला बुलंद रखते हुए यह मिशन पूरा किया। उन्होंने बताया कि इस पानी के कॉलोनी में घुसने से इलाके के गुरुद्वारा साहिब सहित कईं मकानो को क्षति पहुंची थी लेकिन इस बांध को बंद करने से और ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में स्थिति नियंत्रण में

mission hamdania colony successful in kashmir

कश्मीर घाटी में लगातार हुई बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के बाद वीरवार को श्रीनगर में कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर गजन्फर हुसैन ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि घाटी में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण घाटी पर मंडरा रहे संकटकाल से निपटने के लिए उचित कदम उठाए गए थे।

इसके अलावा मानव शक्ति के साथ-साथ मशीनों को भी अलर्ट रखा गया था ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचाया जा सके। डिवीजनल कमिश्नर ने बताया कि घाटी में लोगों को पीने के पानी के साथ साथ बिजली की पूरी सप्लाई दी जा रही है। इस समय घाटी के उन इलाकों में जिनमें पानी भरा हुआ है, करीबन 70 दमकल विभाग की गाड़ियां लगाई गई हैं।

घाटी के सभी हेल्थ सेंटर में सही रूप से काम चल रहा है। डिवीजनल कमिश्नर के अनुसार अब तक घाटी में हुई बारिश के कारण करीबन 369 गांव प्रभावित हुए हैं जहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। इस मौके पर आईजीपी कश्मीर जावेद मुज्तबा गिलानी और श्रीनगर के जिला आयुक्त डा. फारूक अहमद लोन भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed