फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mission admission in colleges to begin from 22 june

कालेजों में मिशन एडमिशन 22 से, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Tue, 09 Jun 2015 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 09 Jun 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
mission admission in colleges to begin from 22 june

बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों का कालेजों में दाखिला लेने का इंतजार अब खत्म हुआ। जम्मू यूनिवर्सिटी की ओर से मंगलवार को कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। संभाग के सभी कालेजों में ग्रेजुएट कोर्स के पहले सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संभाग के सभी कालेजों में 22 जून से मिशन एडमिशन का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन


22 जून से शुरू हो रहे कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया बिना लेट फीस के ग्यारह जुलाई तक चलेगी। इसके साथ ही दो सौ रुपये की लेट फीस के साथ बारह जुलाई से लेकर इक्कीस जुलाई तक कालेजों में दाखिले होंगे। विवि प्रशासन की ओर से दाखिले से संबंधित अधिसूचना जारी हो जाने के बाद से कालेज प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


कालेजों की ओर से अपने कालेज में दाखिले के लिए बनाए गए प्रास्पेक्टस और आनलाइन एडमिशन का स्टेटस भी पूरी तरह से संपन्न कर दिया गया है। कालेजों में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद से सबसे ज्यादा उत्साहित युवा हैं, जो कालेज लाइफ में कदम रखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड की शैफाली गुप्ता, अंजली चिब और जानीपुर कालोनी की साक्षी पंडिता, राहुल गुप्ता ने बताया कि बारहवीं कक्षा पास करने के बाद से ही कालेज में दाखिला लेने का इंतजार शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि कालेज में एडमिशन के लिए अधिसूचना के आने के बाद से अब वह अपने दोस्तों के साथ प्लानिंग कर रहे हैं कि कौन से कालेज में और कौन से विषय लेने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed