फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mission 44 in jammu kashmir

मिशन 44 के लिए भाजपा की नेकां और पीडीपी में सेंध

Sun, 27 Jul 2014 03:23 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 03:23 AM IST
विज्ञापन
mission 44 in jammu kashmir

भाजपा ने मिशन 44 के तहत कश्मीर और लद्दाख की सीटों की लिए व्यूह रचना शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित भाजपा रियासत में अपने बूते सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी है।

विज्ञापन


हालांकि जम्मू कश्मीर में मुस्लिम वोट बैंक के प्रभाव के कारण भाजपा के इस सपने की राह में कई अड़चनें हैं लेकिन पार्टी को लगता है कि कश्मीर में नेकां और पीडीपी के असंतुष्टों पर डोरे डालकर वह घाटी में खाता खोल सकती है।
विज्ञापन


इस रणनीति पर अमल करते हुए नेकां के कुछ नेताओं को पार्टी में लाने के बाद भाजपा उत्साहित है। पीडीपी के भी कई असंतुष्ट भाजपा के संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जम्मू संभाग की दोनों सीटों के अलावा लद्दाख की इकलौती सीट भी हासिल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू संभाग की 37 सीटों पर है फोकस

mission 44 in jammu kashmir

जम्मू संभाग में विधानसभा की 37 सीटें हैं। इनमें से शत-प्रतिशत पर कब्जा भाजपा के लिए संभव नहीं दिखता। कांग्रेस की कुछ सीटों पर अच्छी पकड़ है। इसके अलावा नेकां और पीडीपी भी कुछ सीटों पर दमदार मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं।

पिछले चुनाव में अमरनाथ भूमि आंदोलन की पृष्ठभूमि में भाजपा ने 11 सीटें हासिल की थीं। विधानसभा चुनाव में समीकरण बदल रहे हैं। इस बार नरेंद्र मोदी की लहर फिलहाल महसूस नहीं हो रही है। लिहाजा पार्टी को लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन करने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

पार्टी ने महासचिव जेपी नड्डा को मिशन कश्मीर पर लगाया है। अब तक भाजपा कश्मीर में एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो सकी है। इस बार नेकां के पूर्व विधायक मोहम्मद शफी भट्ट की पुत्री हीना भट्ट को भाजपा ने अपने खेमे में करने में सफलता पाई है।

फारुख खान और हीना भट्ट हैं मुस्लिम चेहरे

mission 44 in jammu kashmir

मोहम्मद शफी भट्ट अमीराकदल से विधायक थे लेकिन नेकां ने 2008 में उन्हें टिकट नहीं दिया था। हीना दांतों की डाक्टर हैं। उन्हें लगता है कि मोदी का विजन कश्मीर समस्या को सुलझा सकता है।

इससे पहले पूर्व आईजी फारूक खान भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस तरह जम्मू कश्मीर में भाजपा के पास अब मुस्लिम चेहरा भी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

जम्मू कश्मीर में पार्टी को 32.4 प्रतिशत वोट मिले और तीन सीटें भी हासिल हुईं। इसके अलावा 87 में से 41 विधानसभा सीटों पर उसे बढ़त मिली। इस आंकड़े ने भाजपा के मंसूबे बुलंद किए। कांग्रेस को 22.9, नेकां को 20.5 और पीडीपी को 11.1 प्रतिशत वोट हासिल हुए।

इसलिए भी फायदे की उम्मीद

mission 44 in jammu kashmir

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस अलग-अलग चुनाव लड़ेगी। पीडीपी भी किसी गठबंधन में नहीं है। नतीजतन वोटों का बिखराव तय है। मुस्लिम वोट बैंक नेकां, पीडीपी और कांग्रेस में बंट सकता है।

ऐसी स्थिति में भाजपा को जम्मू संभाग में फायदा मिल सकता है। घाटी में प्रभावशाली चेहरे कुछ सीटों पर भाजपा के लिए खाता खुलने की जुगाड़ कर सकते हैं।

लद्दाख में नेकां और कांग्रेस में वोटों का बिखराव भी भाजपा को अपने पक्ष में लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed