फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   missing women, haryana

Jammu News: चार साल के मासूम को डोगरा चौक पर छोड़कर लापता हुई महिला हरियाणा में मिली

Thu, 18 Jun 2026 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 18 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
missing women, haryana
जम्मू। डोगरा चौक पर चार साल के बच्चे और जेवर से भरा बैग को छोड़कर संदिग्ध हालात में लापता हुए महिला को जम्मू पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया है। आठ दिन बाद महिला को लेकर नवाबाद पुलिस शहर पहुंची। महिला की जान-पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हरियाणा के एक युवक से हो गई थी। इसके बाद वह उसके साथ बच्चों व सामान को छोड़कर हरियाणा चली गई। हालांकि नवाबाद पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

नौ जून को डोगरा चौक पर कपड़े और जेवर का बैग व चार साल के बच्चे को छोड़कर महिला अचानक गायब हो गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो बच्चा रोने लगा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। परिजन ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज व लोकेशन की मदद से पुलिस हरियाणा में युवक के घर पहुंचा जहां महिला को बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed