फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   missing

विस्थापित कॉलोनी तलवाड़ा से तीन लड़कियां लापता

विज्ञापन
missing
रियासी। विस्थापित कॉलोनी तलवाड़ा से 16 से 18 वर्ष आयु की तीन लड़कियां लापता होने का मामला सामने आया है। 10 दिन पहले एक 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने के बाद से स्थानीय लोग सकते में हैं। उसके माता पिता ने पुलिस से लड़की की तलाश करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विस्थापित के रूप में तलवाड़ा में रह रही नारकोट निवासी एक दंपती ने बताया कि उनकी बेटी लगभग 10 दिन पहले गायब हो गई। तलाश किए जाने पर उसका कुछ पता नहीं चला। स्थानीय चौकी में लिखित रूप से शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक उनकी बेटी का कुछ पता नहीं लग सका है। वहीं, नारकोट के ही रहने वाले एक और जोड़े ने बताया कि उनकी बेटी लगभग डेढ़ महीने से लापता है।
विज्ञापन

इसके बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है, मगर उसका भी कुछ पता नहीं चला है। इसके अलावा कोट चढ़वाल राजौरी निवासी एक दंपती की बेटी एक वर्ष से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। माइग्रेंट एक्शन कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह के अनुसार कॉलोनी से युवतियों का लापता होना चिंताजनक है। आतंकवाद प्रभावित विस्थापितों को पहले से ही कई परेशानियों ने घेर रखा है। अब बेटी के लापता होने से परिजन ज्यादा चिंतित हैं। पुलिस को इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लापता बेटियों को तलाश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई गैंग सक्रिय है, जो भोली भाली बेटियों को बरगला कर ले जा रहा है। इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लापता हुई लड़कियों के परिजनों की ओर से हुई शिकायत के आधार पर पुलिस अपना काम कर रही है। कई स्थानों पर दबिश दी गई है। लापता हुई लड़कियों के परिजनों के साथ संपर्क जारी है। उनको बताया गया है कि अगर उन्हें कहीं से कोई फोन आता है तो वह इसके बारे में फौरन पुलिस को सूचित करें। परिजनों के फोन रिकॉर्ड को भी खंगाला गया है। रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है।
- विष्णु दत्त, पुलिस चौकी प्रभारी, तलवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed