{"_id":"5acd32664f1c1bd83c8b46a4","slug":"missing-persons-photo-viral-in-army-uniform-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की वर्दी में लापता व्यक्ति की फोटो वायरल, आतंकवादी संगठनों में शामिल होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की वर्दी में लापता व्यक्ति की फोटो वायरल, आतंकवादी संगठनों में शामिल होने का अंदेशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Apr 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
लापता व्यक्ति शब्बीर अहमद लोन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले से लापता व्यक्ति की सेना की वर्दी वाली फोटो मंगलवार को वायरल होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जब तहकीकात की तो पता चला कि उसने लोगों से काफी पैसे उधार ले लिए हैं। इसे लौटाने में असमर्थ होने की वजह से वह भूमिगत हो गया हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लोगों से उधार लेकर उन्हें चकमा देने के लिए गायब हो जाने का उसका पुराना रिकॉर्ड रहा है। ऐसा उसने तीन साल पहले भी किया था जब वह कई दिनों के लिए लापता हो गया था। इस बार भी उसके लापता होने के पीछे भी कोई साजिश लग रही है।
विज्ञापन
50 वर्षीय शब्बीर अहमद लोन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। परिवार वालों के अनुसार वह 18 मार्च को घर से निकला था और 4 अप्रैल तक उनके संपर्क में था। इसके बाद से उसका पता नहीं है। इस पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। लोन जिले के नीवा गांव के लोनपोरा का मुखिया भी रहा है। उसकी वर्दी में फोटो वायरल होने के बाद यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि कहीं वह आतंकवाद में शामिल तो नहीं हो गया।
विज्ञापन