{"_id":"59c3f3c64f1c1b0d6c8b4a31","slug":"missing-man-dead-body-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का नदी से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का नदी से मिला शव
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी के गांव मवा पतराड़ा से नदी में नहाते समय लापता हुए कस्तूरी लाल पुत्र विचित्रू राम का शव वीरवार को नदी से एनडीआरएफ की टीम ने ढूंढ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि मंगलवार शाम को कस्तूरी लाल नदी में नहाने के लिए गया था। मंगलवार देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
नदी के किनारे से जब उसके कपड़े तथा जूते मिल गए तो परिजनों को शक हो गया कि वह तवी में नहाते समय डूब गया है। परिजनों ने सुंदरबनी पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को कस्तूरी लाल की तलाश में लगाया। वीरवार की सुबह कस्तूरी लाल का शव मिला। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन