फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Missing lawyer found

चंडीगढ़ से मिले लापता वकील, कल लाया जाएगा जम्मू

Sat, 06 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 06 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Missing lawyer found
पुल‌िस अध‌‌िकार‌ियों के साथ वकील - फोटो : Amar Ujala
नगरोटा के ढोक से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए वकील को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया है। फोन काल डिटेल के बाद पुलिस की विशेष टीम को वकील रमण वजीर की लोकेशन का पता चला। पीजीआई चंडीगढ़ में रमण वजीर का मेडिकल हुआ है। शनिवार को वकील को जम्मू लाया जाएगा। 
विज्ञापन


वकील एवं ढोक नगरोटा के सरपंच रमन वजीर के लापता होने पर कोर्ट में भी वकीलों ने पांचवें दिन कामकाज ठप रखा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव शर्मा के अनुसार शनिवार को वकील के जम्मू पहुंचने के बाद ही अगली रणनीति तैैयार की जाएगी और कोर्ट में काम काज ठप रखने के फैसले को स्थगित किया जाएगा।
विज्ञापन


विशेष जांच टीम (सिट) के इंचार्ज शहजाद सलारिया ने वकील रमण वजीर के मिलने की पुष्टि की है। उनके अनुसार शनिवार को टीम वकील को वापस लेकर जम्मू पहुंचेगी। पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें हाईकोर्ट में भी पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वकील अपने किसी दोस्त के साथ मनाली से चंडीगढ़ पहुंचे। वहां वे अपने दोस्त के पास थे। उसके मोबाइल की लोकेशन व कुछ दोस्तों से पूछताछ के बाद ही पुलिस को सूचना मिली। चंडीगढ़ में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सज्जाद परवेज, सब इंस्पेक्टर कुणाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को भेजा गया।

सुबह से ही चंडीगढ़ में वकील की तलाश कर रही थी। फिलहाल पूछताछ के बाद ही बताया जा सकेगा कि बिना बताए वकील क्यों घर से गए। हाईवे पर जिप्सी मिलने से ही पुलिस को समझ में आ गया था कि मामला अगवा या खुद कहीं निकलने का है। अगवा की थ्योरी में दो दिन तक पुलिस उलझती रही।


पुलिस घरेलू विवाद की थ्योरी से भी इंकार नहीं कर रही है। घर से दो किमी दूर तक वकील के पहुंचने के कारणों का भी पता नहीं पाया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में केवल वकील के घर से अकेले निकलने फुटेज है। मनाली, चंडीगढ़, नई दिल्ली में भी पुलिस की टीमों को भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed