फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   missing lady found in gawaliar

Jammu News: अखनूर पुलिस ने लापता युवती को ग्वालियर से बरामद किया

विज्ञापन
missing lady found in gawaliar
अखनूर। जम्मू जिला के अखनूर से लापता हुई 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने ग्वालियर से तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन अखनूर में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। अखनूर कस्बे में रहने वाले पूर्ण बहादुर ने 18 मार्च को अखनूर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कहा था कि उसकी बेटी लापता है। परिवार ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अखनूर पुलिस ने थाना प्रभारी तारिक़ अहमद की अध्यक्षता में व एसडीपीओ मोहन शर्मा की देखरेख में कई लोगों से पूछताछ की और तकनीकी सहायता से युवती को ग्वालियर से बरामद कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed