{"_id":"57ed21264f1c1bdc76573caf","slug":"missile-like-object-creates-panic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक के बाद श्रीनगर में मिसाइल जैसी चीज दिखने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद श्रीनगर में मिसाइल जैसी चीज दिखने से मचा हड़कंप
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में दिखी मिसाइल जैसी चीज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में भय का माहौल बना हुआ है। इसी बीच श्रीनगर में मिसाइल जैसी चीज दिखने से हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 6 बजे आसामान में मिसाइल जैसी चीज दिखी। जिसको देखते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर उसे देखने लगे।
करीब 10 मिनट बाद मिसाइल जैसी दिखने वाली चीज गायब हो गई। हालांकि सुरक्षा एजेसिंयों की ओर से इस मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। श्रीनगर के कई इलाकों में इसे देखा गया।संदिग्ध चीज को एयरपोर्ट की ओर जाता देख लोगों ने अटकलें लगाई कि शायद पाक ने एयरपोर्ट को निशाना बनाकर हमला किया है, जोकि बाद में गलत साबित हुई।

जम्मू-कश्मीर से लगती सीमा पर हाई अलर्ट
border
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि पीओके में सर्जिकल ऑपरेशन के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से गांवों को निशाना बनाए जाने की आशंका में जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ तथा राजोरी के सीमावर्ती इलाकों में बार्डर से सटे इलाकों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं।
सभी इलाकों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में बार्डर से सटे इलाकों से बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की तैयारी हो रही है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्लान बी भी तैयार कर लिया है। इसके तहत शिविर चिह्नित कर लिए गए हैं।