{"_id":"6659c676d8f36b685c000100","slug":"mirwaiz-umar-farooq-said-hope-govt-will-rethink-its-policy-on-release-of-political-prisoners-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: मीरवाइज उमर फारूक बोले- उम्मीद है सरकार राजनीतिक कैदियों की रिहाई पर पुनर्विचार करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: मीरवाइज उमर फारूक बोले- उम्मीद है सरकार राजनीतिक कैदियों की रिहाई पर पुनर्विचार करेगी
Fri, 31 May 2024 06:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 31 May 2024 06:15 PM IST
सार
मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्र की नई सरकार घाटी की स्थिति को समझेगी और ऐसी पहल करेगी जिससे स्थायी शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मीरवायज उमर फारूक (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि सरकार मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए राजनीतिक कैदियों की रिहाई पर अपनी नीति पर पुनर्विचार करेगी। मीरवाइज ने चार सप्ताह के बाद श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार की सामूहिक नमाज अदा की।
विज्ञापन
नमाज के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मीरवाइज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्र की नई सरकार घाटी की स्थिति को समझेगी और ऐसी पहल करेगी जिससे स्थायी शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हुर्रियत कांफ्रेंस ने हमेशा कहा है कि बातचीत के जरिए समाधान निकलेगा और हमें इसके लिए भी कष्ट उठाना पड़ा है।' उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर के कई युवा और राजनीतिक कैदी अभी भी जेल में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'नौकरियों और पासपोर्ट के लिए सत्यापन की प्रक्रिया भी जटिल हो गई है और मुझे लगता है कि सरकार को इन पहलुओं पर कुछ नरमी दिखाने की जरूरत है।' उन्होंने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि सरकार अपनी नीति में बदलाव लाएगी, कुछ नरमी दिखाएगी और मानवीय तथा यथार्थवादी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगी।'