फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mirwaiz paid tribute to the martyrs, angry over ban on going to Eidgah

Jammu News: मीरवाइज ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, ईदगाह जाने पर रोक से नाराज

विज्ञापन
Mirwaiz paid tribute to the martyrs, angry over ban on going to Eidgah
श्रीनगर। ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन और मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक ने अपने पिता शहीद-ए-मिल्लत मीरवाइज मौलवी मोहम्मद फारूक (आरए) को उनकी 35वीं शहादत की सालगिरह पर श्रद्धांजलि दी। शहीद-ए-हुर्रियत ख्वाजा अब्दुल गनी लोन साहब और उसी तारीख को हवाल हत्याकांड में मारे गए हुए 70 निर्दोष लोगों को भी याद किया।
विज्ञापन

मीरवाइज ने एक्स लिखा कि 21 मई आ गया है और दर्दनाक यादें ताजा हो गई हैं। अपने लोगों के लिए कायदे-ए-कश्मीर मीरवाइज मौलवी मोहम्मद फारूक को इस दिन बंदूकधारियों ने छीन लिया था, उनके शोक मनाने वालों पर गोलियों की बौछार कर दी गई थी, जिसमें 70 लोग मारे गए थे। 35 साल बाद भी, उनकी मौत से पैदा हुआ खालीपन मौजूद है, जो हर गुजरते साल के साथ और भी अधिक महसूस होता है। उनके मार्गदर्शन की बहुत कमी खलती है। मीरवाइज ने अधिकारियों की तरफ से एक बार फिर ईदगाह में कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने और श्रद्धांजलि देने से रोकने पर निराशा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed