{"_id":"5d8d9fba8ebc3e93ad104f07","slug":"minority-community-girl-kidnapped-rajouri-jammu-highway-blocked-protest-against-rajouri-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अल्पसंख्यक समुदाय की लड़की का अपहरण, आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अल्पसंख्यक समुदाय की लड़की का अपहरण, आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
Fri, 27 Sep 2019 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में कुछ दिन पहले अल्पसंख्यक समुदाय की एक लड़की का अपहरण किया गया। जिसको लेकर जिले में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार व समुदाय के लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए हैं। साथ ही लोगों ने राजोरी पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने राजोरी जम्मू राजमार्ग पर जाम लगा दिया है।
विज्ञापन
चार दिन पहले राजोरी जिले के ढांगरी गांव निवासी एक लड़की को बहुसंख्यक समुदाय के लड़के ने अगवा कर लिया था। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन में दी थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की, बल्कि कार्रवाई के नाम पर उन्हें टरकाया जाता रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार ने बजरंग दल व आरएसएस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजोरी जम्मू राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान यातायात बाधित हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी व डीएसपी हेड क्वार्टर मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन