फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minister State Anurag Thakur said that 10 percent reduction in corporate tax historic decision

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर बोले कॉर्पोरेट टैक्स में दस फीसदी कटौती ऐतिहासिक निर्णय

Sun, 22 Sep 2019 08:31 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 22 Sep 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Minister State Anurag Thakur said that 10 percent reduction in corporate tax historic decision
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू रैली के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वित्त मंत्रालय ने पिछले एक महीने में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए है। मोदी सरकार ने कारपोरेट टैक्स में दस फीसदी की कटौती कर उद्योग जगत को बड़ी राहत प्रदासन की है। 
विज्ञापन


नए उद्योगों को केवल 15 फीसदी आयकर देना होगा। इससे अर्थ व्यवस्था में गति आएगी। पर्यटन क्षेत्र में जम्मू कश्मीर और लद्दाख में एक हजार रुपये वाले कमरे पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। बैंकों का विलय किया गया है। पांच किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधा को सुनिश्चित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से दुनिया भारत और प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है। पाकिस्तान को कोई घास नहीं डाल रहा। पाकिस्तान में हड़बड़ाहट 370 के टूटने से ज्यादा भारत के लिए पैदा हुई नई संभावनाओं को लेकर है। घबराहट अवैध कब्जे वाले कश्मीर को खोने के डर को लेकर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में महाराजा हरि सिंह पार्क के बाहर भाजपा और विभिन्न संगठनों की ओर से महाराजा के 125वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली में मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने जम्मू कश्मीर के शेष हिस्से (पीओके) के बारे में कहा कि जो बाकी बचा है, वह भी कभी न कभी अपना कर लेंगे। 

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए की वजह से जम्मू कश्मीर में एक परिवार की तीन पीढ़ियों ने शासन किया। प्रदेश को लूटा और मौज-मस्ती की। केंद्र सरकार की तरफ से मिले हजारों करोड़ रुपये के बावजूद प्रदेश में विकास नहीं किया। वहीं भाजपा की तीन पीढ़ियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर नरेंद्र मोदी तक अनुच्छेद 370 हटाने के लिए संघर्ष किया। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 370 को हटाकर सारे बंधन तोड़ दिए हैं और जम्मू कश्मीर में विकास के लिए द्वार खोल दिया है। 

इस अनुच्छेद की वजह से जम्मू कश्मीर में एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं, रिफ्यूजियों और बाल्मीकि समाज को उनका हक नहीं मिल रहा था, जो अब मिलेगा। उन्होंने कोलकाता से 2012 में निकाली तिरंगा रैली को याद करते हुए कहा कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर वह तिरंगा रैली की अगुवाई कर रहे थे। कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा लहराना था, लेकिन लखनपुर में रैली को रोक लिया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। 

राज्यसभा में उस समय विपक्ष के नेता अरुण जेटली और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज को जम्मू एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया गया था। 370 की वजह से यह सब हुआ। अपने ही देश में तिरंगा झंडा फहराने से रोका जाता था। कश्मीर में तिरंगा फहराने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। मोदी सरकार ने एक देश एक संविधान, एक प्रधान का डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार पटेल का सपना पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली, अनंत कुमार और सुषमा स्वराज जैसे भाजपा के बड़े नेताओं ने अनुच्छेद 370 के लिए जीवन भर संघर्ष किया। अगर वह आज हमारे बीच होते तो कुछ और ही बात होती। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed