{"_id":"5d8c9e0e8ebc3e017a211159","slug":"minister-of-state-krishnapal-said-deen-dayal-upadhyay-was-a-nationalist-thinker-of-the-rss-ideology","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीन दयाल उपाध्याय आरएसएस विचारधारा के राष्ट्रवादी विचारक थेः राज्य मंत्री कृष्णपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीन दयाल उपाध्याय आरएसएस विचारधारा के राष्ट्रवादी विचारक थेः राज्य मंत्री कृष्णपाल
Thu, 26 Sep 2019 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 26 Sep 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर प्रदेश भाजपा की ओर से बुधवार को पार्टी मुख्यालय के अलावा अन्य कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उपाध्याय को याद किया गया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। कहा कि उपाध्याय ने आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति की चिंता जताई थी। इससे पता चलता है कि वह समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण के प्रति कितने सजग थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह आरएसएस विचारधारा के राष्ट्रवादी विचारक थे, जिनके महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकट किए हुए विचार काफी अहमियत रखते हैं। गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर रही है और कमजोर वर्गों, अनुसूचित जनजाति के सामाजिक आर्थिक उत्थान के प्रति वचनबद्ध है। इस संबंध में कई योजनाओं को भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धांतों व विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय एकता अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर में अलग झंडे और विशेष दर्जे के विरोध में थे। उन्होंने एक राष्ट्र, एक संविधान के मिशन पर काम किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुच्छेद 370 और 35-ए को मोदी सरकार की तरफ से हटाए जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन