फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minister of State for Railways assesses passenger amenities at Jammu station.

जम्मू पहुंचे रेल राज्य मंत्री: स्टेशन पर यात्रियों से जाना सुविधाओं का हाल, आज वैष्णो देवी भवन जाएंगे

Sat, 03 Oct 2026 11:36 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 03 Oct 2026 11:36 AM IST
सार

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं का फीडबैक लिया और चिनाब ब्रिज व बक्कल स्टेशन का निरीक्षण कर यूएसबीआरएल परियोजना की प्रगति जानी। तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह शनिवार को कटड़ा से श्री माता वैष्णो देवी भवन जाएंगे और इसके बाद श्रीनगर में रेलवे परियोजनाओं का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
Minister of State for Railways assesses passenger amenities at Jammu station.
जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का अभिवादन स्वीकार करते केंद्रीय रेल राज्य मंत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना शुक्रवार को तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर जम्मू पहुंचे। करीब 12:30 बजे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। यात्रियों से स्टेशन पर हाल में हुए विकास कार्यों और नई सुविधाओं को लेकर स्थिति जानी। इस दौरान यात्रियों ने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन

यात्रियों से बातचीत के बाद रेल राज्य मंत्री जम्मू रेलवे स्टेशन से कटड़ा-रियासी होते हुए उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) सेक्शन के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। उन्होंने चिनाब ब्रिज और बक्कल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। चिनाब ब्रिज के पास अधिकारियों के साथ बैठक कर रेल परियोजना से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। शाम को वह कटड़ा पहुंचे। दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सोमन्ना कटड़ा से श्री माता वैष्णो देवी भवन जाएंगे और दर्शन के बाद श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। चार अक्तूबर को श्रीनगर से अनंतनाग जिले के उमा मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद श्रीनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। इसके बाद वह शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिनाब ब्रिज पहुंचे मंत्री, कहा- जम्मू से जल्द अमृत भारत ट्रेन चलेगी
रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने शुक्रवार को चिनाब पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे और भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रेल संपर्क को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई।

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई। जम्मू से जल्द ही अमृत भारत ट्रेन चलेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे ने आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के अनुरूप आधारभूत ढांचा तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू मंडल में चार वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और यह मंडल देश के महत्वपूर्ण रेल मंडलों में शामिल है। आने वाले समय में रेल सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन

राजोरी-पुंछ तक रेल पहुंचाने की तैयारी
राजोरी और पुंछ को रेल नेटवर्क से जोड़ने के संबंध में रेल राज्यमंत्री ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र राजोरी-पुंछ तक रेल पहुंचाने का सपना जल्द साकार होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना की डीपीआर तैयार होने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में है। रेल संपर्क बढ़ने से इन पहाड़ी और सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन के साथ पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी तक आधुनिक रेल सेवा पहुंचने से धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed