फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minister Jitendra singh said Financial situation of Jammu Kashmir better after article 370 removal

370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की वित्तीय स्थिति बेहतर- केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र

Tue, 03 Sep 2019 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Sep 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Minister Jitendra singh said Financial situation of Jammu Kashmir better after article 370 removal
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में वित्तीय स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना 50 हजार नौकरियां मुहैया करवाने की है, जिसे पहले ही घोषित किया जा चुका है।  

विज्ञापन


वित्तीय विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार मेहता से 40 मिनट तक जम्मू-कश्मीर की वित्तीय स्थिति की जानकारी लेने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कि अनुच्छेद 370 के हटे हुए चार सप्ताह और तीन दिन बीत चुके हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में वित्तीय हालात पहले से बेहतर हुए हैं। पिछले करीब एक महीने से कई पाबंदियां लागू होने के बावजूद एक भी लंबित पेमेंट का मामला राज्य की ट्रेजरी में नहीं है। सभी पेमेंट बिल और यहां तक की जीपीएफ और ग्रेच्युटी की पेमेंट समय पर हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यपाल शासन में राज्य सरकार ने पिछले साल एक अप्रैल से 31 अगस्त की तुलना में मौजूदा वित्त वर्ष में 2500 करोड़ की राशि ज्यादा खर्च की है। अरुण कुमार मेहता ने डॉ. जितेंद्र सिंह को बताया कि बिना अतिरिक्त वित्तीय देनदारी के स्वरोजगार के विकल्प भी खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेहता को बताया कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर उत्तरी पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की टीम पांच दिसंबर हो आएगी और इस दौरान उत्तरी पूर्वी राज्यों में सफलतापूर्वक चल रहे रूरल लाइवलीहुड प्रोजेक्ट और वेंचर फंड फार स्टार्टअप पर भी राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की जाएगी, ताकि युवाओं के लिए रोजगार के और विकल्प तैयार किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed