फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minister Jitendra Singh said 20 officers posted in CATs Jammu bench, RTI online hearing begins

कैट की जम्मू बेंच में 20 अधिकारी तैनात, आरटीआई की ऑनलाइन सुनवाई से घर से न्याय की शुरूआतः जितेंद्र सिंह

Tue, 02 Jun 2020 02:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Jun 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Minister Jitendra Singh said 20 officers posted in CATs Jammu bench, RTI online hearing begins
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के तहत तीन अहम संगठन केंद्रीय सतर्कता संगठन, केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) और केंद्रीय सूचना आयोग ने जम्मू-कश्मीर में काम करना शुरू कर दिया है। जम्मू में स्थापित की गई कैट की बेंच में बीस अधिकारियों की तैनाती की गई है। लॉकडाउन को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मामलों की सुनवाई की जा रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय सतर्कता आयोग के नवनियुक्त आयुक्त सुरेश एन पटेल से सोमवार को नई दिल्ली में भेंटवार्ता के दौरान सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में वर्क कल्चर में जवाबदेही और पारदर्शिता लाने के लिए तीन संगठनों का वहां से काम करना काफी लाभदायक होगा। केंद्रीय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भी लागू हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गत 15 मई से जम्मू-कश्मीर व लद्दाख से जुड़े आरटीआई की सुनवाई भी केंद्रीय सूचना आयोग में शुरू हो गई है। दोनों ही केंद्र शासित प्रदेश के आवेदन घर बैठे ऑनलाइन जमा किए जा रहे हैं। इनकी सुनवाई भी ऑनलाइन हो रही है। यह नई संस्कृति घर से न्याय की शुरूआत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed