फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   minister Dr Jitendra Singh statement about Pakistan Occupied Kashmir and congress, kashmir news

पाकिस्तान की नींद उड़ा देगा जितेंद्र सिंह का यह बयान, भाजपा ने पीओके पर साफ कर दिए अपने इरादे

Mon, 19 Aug 2019 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Aug 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
minister Dr Jitendra Singh statement about Pakistan Occupied Kashmir and congress, kashmir news
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब अगला लक्ष्य पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के हिस्से को वापस भारत गणराज्य में मिलाने का है। रविवार को जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में सिटीजन मीट कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा अनुच्छेद 370 पर कांग्र्रेस और कश्मीर में उसकी सहयोगी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने ऐसी कल्पना का जाल बिछाया था कि यह अनुच्छेद कभी भी टूट नहीं सकता है। इस वजह से यह दोनों पार्टियां विश्व के अन्य देशों को भी यह समझाती रही कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक शासन के लिए अनुच्छेद 370 जरूरी है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री (पीएमओ) डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि मोदी सरकार ने एक झटके में कांग्रेस, नेकां की कल्पनाओं को नष्ट कर दिया। इसके कारण वह तड़प रही हैं। भाजपा कार्यालय में रविवार को डॉ. सिंह ने कहा अब अगला लक्ष्य अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के हिस्से को पाकिस्तान से वापस लेेने का है। उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू कश्मीर के लोगों व राज्य को काफी नुकसान उठाना पड़ा। देश के अन्य हिस्सों की तरह विकास यहां पर नहीं हो पाया।

विज्ञापन

31 अक्टूबर 2019 से जम्मू कश्मीर और लद्दाख एक नई यात्रा शुरू करेंगे

31 अक्टूबर 2019 से जम्मू कश्मीर और लद्दाख एक नई यात्रा शुरू करेंगे। केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर नई व्यवस्था में बिना किसी धर्म या क्षेत्र के भेदभाव के हर क्षेत्र का विकास होगा। ऐसे में केवल परिवारिक राजनीतिक पार्टियां चलाने वाले लोग जोकि आठ से दस फीसदी वोट लोग सत्ता में आ जाते थे उन्हें ही नुकसान होगा। बाकी हर जगह खुशहाली व विकास ही दिखेगा।

स्वतंत्रता दिवस और ईद के मौके पर एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने पर शोर शराबा करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम जम्मू कश्मीर के लोगों और प्रशासन को बधाई देते हैं कि करीब तीन दशक बाद इन पर्वों पर शांतिपूर्ण वातावरण रहा।

उन्होंने कहा ऐसा भी भ्रम लोगों के मन में पैदा किया जा रहा हैं कि नई व्यवस्था में सरकारी नौकरियां अन्य राज्यों के लोग ले जाएंगे। उन्होंने कहा अगर ऐसा होता तो पंजाब के करीब रहने वाले राज्य के लोग पंजाब पुलिस या पंजाब सिविल सेवा में बड़ी संख्या में न आ गए होते।

विज्ञापन

कोई भ्रम में न रहे और मन लगाकर व्यापार करें

सिंह ने कहा प्रत्येक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी नौकरियों में भर्ती के नियम रहते है। उन्होंने व्यापारी बिरादरी से भी कहा कि वह भी कोई भ्रम में न रहे और मन लगाकर व्यापार करें और अपने बच्चों को भी वैश्विक भारत में अपनी क्षमता के अनुसार काम करने दें। भारत पचास खरब डालर वाली अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर हैं। यहां पर विकास के पर्याप्त मौके हर किसी को मिलेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटना देश के लिए स्वर्णिम समय का परिचायक है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित प्रेम नाथ डोगरा, ऋषि कुमार कौशल व प्रजा परिषद के आंदोलनकारियों की मेहनत रंग लाई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed