{"_id":"8600f63ea301be445989d767ea9b3198","slug":"minister-dams-canals-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने बांध, नहरों का किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने बांध, नहरों का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सिंचाई मंत्री सुखनंदन चौधरी ने आरएस पुरा क्षेत्र का दौरा कर टूटे बांध व नहराें का निरीक्षण किया। उनके साथ विधायक चौधरी शाम लाल भी थे। उन्होंने बडियाल ब्राह्मणा, आगरा चक्क, शामका, कठमारिया, कलोय, रंगपुर, बासपुर आदि में गत वर्ष निक्की तवी के किनारे को हुए नुकसान को देखा और जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन
मंत्री ने नहरें बंद होने और उनकी खस्ताहालत पर विभाग के उच्चाधिकारियों को झाड़ लगाई। साथ ही बेहतर सफाई रखने का निर्देश दिया। सुखनंदन चौधरी ने कहा कि निक्की तवी के पास बांध टूटने और जमीन बहने पर किसानों को राहत राशि उपलब्ध करवाने में अनदेखी की गई। अब रिपोर्ट बनाने पर केन्द्र से फंड प्राप्त कर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन