{"_id":"ccdcc53947103f79b3a71e0f770dda77","slug":"minimum-temperature-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ के चलते श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ के चलते श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 28 Nov 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते गुरुवार को श्रीनगर में दिन भर घने बादल छाए रहे। बीच बीच में हल्की बूंदाबादी भी हुई।
विज्ञापन
सुबह के समय चारों ओर कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिला। मौसम में हुए बदलाव से ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ रियासत खासकर कश्मीर में सक्त्रिस्य हुआ है। इससे ऊंचे पहाड़ों पर अगले 24 घंटे में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पहलगाम में रात का तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया है। श्रीनगर में दिन भर घने बादल छाए रहे और धुंध जैसा वातावरण रहा। दोपहर को हल्की बारिश भी हुई। उधर, कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
वीरवार को जम्मू में भी एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी के साथ हवाएं चलीं। तापमान में गिरावट होने से लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हो गए। वहीं सभाग के कई पहाड़ी इलाकों में भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
वीरवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल चुका था और आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया था। सुबह करीब पौने नौ बजे हल्की बूंदाबादी आरंभ हो गई, जिसके बाद ठंड भी बढ़ गई। बाद में हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट महसूस की गई।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे मौसम साफ होने लगा और दोपहर तक आसमान पूरी तरह साफ होने से धूप भी निकल आई। वहीं जिला उधमपुर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे।