{"_id":"5fa06ec51836d4100a47093f","slug":"minimum-temperature-below-zero-in-many-districts-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, सर्दी ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, सर्दी ने पकड़ा जोर
Tue, 03 Nov 2020 02:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में भयंकर ठंड
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर के शुरू होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। घाटी के पर्वतीय इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है। जम्मू संभाग में भी रात्रि के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा, लेकिन खुश्क सर्दी बढ़ेगी। 5 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से लुढ़क कर माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को दिन का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के कई पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। हालांकि यहां बारिश न होने से लोगों को खुश्क सर्दी के कारण कई त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। जम्मू में सोमवार दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 30 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य जिलों में बनिहाल में दिन का तापमान 25.6, बटोत में 21.2, कटड़ा में 26.5 और भद्रवाह में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल बीती रात के न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 और लेह माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे।
विज्ञापन