फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mini stadium, basketball tournament

Jammu News: मिनी स्टेडियम परेड में राजिंदर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, बीएसएफ जम्मू ने एसएमवीडीयू को 31-18 से दी मात

विज्ञापन
mini stadium, basketball tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। राजिंदर मगोत्रा मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड जम्मू में हुआ। उद्घाटन समारोह में जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष प्रो. परीक्षित मन्हास मुख्यातिथि और जम्मू विवि के खेल व शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक दाउद इकबाल बाबा सम्मानित अतिथि और प्रेम लाल सिंह विशिष्ट अतिथि थे। टूर्नामेंट में स्थानीय क्लबों, बीएसएफ और सेना की 16 टीमें भाग ले रही हैं।
पहला मुकाबला बीएसएफ जम्मू और एसटीसी के बीच खेला गया, जिसे एसटीसी ने 51-22 से जीता। अन्य मुकाबलों में एसटीसी वॉरियर्स ने डीसी क्लब को 71-37, कठुआ बक्स ने बीएसएफ कश्मीर को 62-52, दी ब्लेजर्स ने टोक्यो मांजी को 58-54, बीबा ब्वॉज ने कटरा टीम को 45-32 से हराया। शाम को डायरवुल्व्स ने अंडर डॉग्स को 60-15, आरएमएसडब्ल्यूसी ने टोक्यो मांजी को 53-28, कठुआ बक्स ने डीसी क्लब 57-47, बीएसएफ जम्मू ने एसएमवीडीयू को 31-18 से हराया।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को एसटीसी वॉरियर्स, आरएमएसडब्ल्यूसी, एमएसपी ऑल स्टार्स, अंडर डॉग्स, बीबा ब्वॉज, बीएसएफ कश्मीर, उधमपुर डायर वुल्व्स, जेके पुलिस और एसटीसी जम्मू ने अपने-अपने लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। तीन दिवसीय टूर्नामेंट 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। सुबह और शाम दोनों पालियों में मैच हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed