फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mini bus carrying labourers from srinagar to jammu turtles, fifteen people injured

श्रीनगर से मजदूरों को लेकर जम्मू पहुंची थी बस, पलटी, 15 लोग हुए घायल

Wed, 07 Aug 2019 11:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 07 Aug 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
mini bus carrying labourers from srinagar to jammu turtles, fifteen people injured
जम्मू में बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के मौजूदा हालात के चलते वहां से गैर कश्मीरी लोगों का जम्मू आना जारी है। इसी क्रम में बुधवार को श्रीनगर से मजदूरों को लेकर जम्मू पहुंची एक मिनी बस नरवाल के कासिम नगर के पास बीच सड़क पर पलट गई। इसमें मिनी बस के चालक सहित पंद्रह मजदूर घायल हो गए। इनमें अधिकतर उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। घायलों में एक दो को छोड़कर बाकी सबकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जिन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


नरवाल के चौकी अफसर ख्यातिमान खजूरिया के अनुसार मिनी बस का चालक काफी तेज चल रहा था। इस वजह से मिनी बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हालांकि इसमें एक दो मजदूरों को ही गंभीर चोट आई है। बाकी के घायलों को मामूली उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसा होने के बाद स्थानीय लोग भी मजदूरों की मदद करने के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


घायलों में उत्तराखंड का बलविंदर, उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी मोहम्मद रियाज, मोहम्मद फारूक, आमिर, नसीम, परवेज, मोहम्मद कय्यूम, अजीज उल, बिहार के कटियार निवासी मोहम्मद साकिब, बिहार निवासी बुखल, फरीद उल्लाह, कमल कुमार, जम्मू के बठिंडी का रहने वाला नूर मोहम्मद, पंजाब के अमृतसर का जश्नप्रीत, गुरदासपुर कर परमजीत सिंह शामिल हैं। एक अन्य घायल मिनी बस का चालक है, जिसका नाम नहीं पता चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed