{"_id":"5858c8aa4f1c1b1a56e39a64","slug":"mine-blast-on-loc-in-jammu-kashmir-army-troop-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: एलओसी पर माइन ब्लास्ट, सेना का जवान गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: एलओसी पर माइन ब्लास्ट, सेना का जवान गंभीर रूप से घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना का जवान हुआ घायल
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर माइन ब्लास्ट होने से उसकी चपेट आकर सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवान सेना की 21 पंजाब रेजिमेंट का सिपाही मोहिन्दर सिंह बताया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देर शाम करीब पांच बजे मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा पर स्थित डेरी डिब्सी क्षेत्र में सिपाही मोहिन्दर सिंह डेरी फार्वड पोस्ट से कुछ दूरी पर स्थित दूसरी चौकी की तरफ जा रहा था कि अचानक उसका पांव माइन पर पड़ गया।
विज्ञापन
जोरदार धमाके के साथ वह गंभीर घायल हो गया। विस्फोट की आवाज पर आसपास की चौकियों से अन्य जवान घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवान को लेकर चौकी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैन्य अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन